फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेफ्टी किट के बिना काम कर रहे बिजली लाइनमैन

Sun, 10 May 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिना सेफ्टी किट के काम करता लाइन मैन। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन बिना किट के खंभों पर चढ़कर काम करने को मजबूर हैं, इससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। जिले में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, इनमें लाइनमैनों ने अपनी जान गंवाई है। हाल ही में एक संविदा लाइनमैन की झुलसकर मौत हो गई है। इसके बाद भी विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बिजली विभाग में जिले में कुल 895 लाइनमैन कार्यरत हैं, इनमें से 821 संविदा पर हैं। ये संविदा कर्मी पूरे जिले की बिजली व्यवस्था संभालते हैं। कंपनी को इन्हें करंटरोधी किट उपलब्ध करानी होती है। हालांकि, कई बिजली घरों पर लाइनमैनों को ये उपकरण नहीं मिले हैं। कुछ जगहों पर उपलब्ध किट भी अधूरी हैं। सिलहरी, सालारपुर, नवादा न्यू सहित कई क्षेत्रों में लाइनमैन बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे हैं। विद्युत संविदा कर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के अधिकारी संविदा कर्मियों पर दबाव डालकर काम करवा रहे हैं।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी संविदा लाइनमैनों को करंटरोधी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें सेंसर हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, अर्थिंग चेन, वर्दी, जूता और झूला शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि सभी डिविजनों में किट दी गई है। उन्होंने लापरवाही करने वाले सहायक और अवर अभियंताओं पर कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें