फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कनेक्शन काटने के विरोध में विद्युत कर्मियों पर हमला, चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
रोटा गांव में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करते उपभोक्ता।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। एक मुश्त समाधान योजना के तहत राजस्व वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम पर बकाएदार उपभोक्ता व उसके परिवार ने हमला कर दिया। आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की। महिला ने विद्युत कर्मचारियों को चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाइनमैन की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वजीरगंज के विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत लाइनमैन मोहम्मद यासीन, विशाल कुमार और योगेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सात जनवरी को निकिल कुमार की अगुवाई में गांव रोटा गए थे। जहां राजस्व वसूली और बकाया बिल पर कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा था। मीटर रीडर अर्पित मिश्रा और चंद्रभान भी साथ में थे।
आरोप है कि गांव के रामकुमार सिंह पर 27,768 रुपये का बिजली बिल का बकाया था। इस वजह से उनका कनेक्शन काट दिया गया। इससे रामकुमार सिंह और उसके परिजन बौखला गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोपियों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर गिरा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद लात-घूंसे और लाठी-डंडे से मारपीट की। घर से निकली महिला ने टीम के सदस्यों पर चप्पलें बरसा दीं। मारपीट और शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आरोपियों के चुंगल से टीम को छुड़़ाया। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने विशाल सिंह, रामकुमार सिंह, युधिष्ठर और ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वजीरगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि लाइनमैन की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें