फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला में बिजली व्यवस्था बदहाल, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। नगर में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा है। बताया कि क्षेत्र में जर्जर लाइनें, टूटे खंभे और बार-बार फाल्ट की समस्या आम हो गई है, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लोगों ने बताया कि जब किसी एक घर में फाल्ट आता है तो पूरे मोहल्ले की बिजली काट दी जाती है। लोड बढ़ने के कारण अक्सर फाल्ट होते हैं और कई बार पूरे क्षेत्र की बिजली ठप कर दी जाती है। गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि नगर के लगभग 80 प्रतिशत पोल जर्जर हो चुके हैं। सुझाव दिया कि नगर को दो जोन में बांटकर समस्याओं का समाधान किया जाए। ज्ञापन मिलने के पर अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को बिजली सुधार करने की बात कही। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें