फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हड़ताल से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, संभालने के लिए लगाए अप्रशिक्षित

विज्ञापन
17 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शुक्रवार को कई इलाकों आपूर्ति ठप रही, इससे जिससे दैनिक कार्यों के अलावा पानी तक को लोग तरस गए। कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक गया तो कहीं लाइन में फाल्ट होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। इस दौरान कोई कर्मचारी उसे ठीक करने नहीं आया। कुछ इलाकों में विभागीय अधिकारियों ने अप्रतिशिक्षित लोगों की जिंदगी दांव पर लगाकर उनसे फॉल्ट ठीक कराया।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के सरकारी और संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि पिछले दो दिन से चल रहे प्रदर्शन से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी लेकिन अब धीरे-धीरे समस्याएं बढ़ना शुरू हो गई हैं। जहां कहीं तार टूट रहे हैं, वहां कोई जोड़ने वाला नहीं है। अगर ट्रांसफॉर्मर फुंक रहा है तो उसे बदला नहीं जा रहा है। सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर डटे हैं।
उनके लगातार कार्य बहिष्कार से लोगों की परेशानियां बढ़ना शुरू हो गई हैं। बिजली न आने से पेयजल व्यवस्था भी ठप हो गई है। शुक्रवार को शहर के जोगीपुरा, नेकपुर, आवास विकास, डीएम चौराहे के आसपास इलाके में बिजली ही नहीं आई। इसके अलावा कई ग्रामीणों इलाकों में बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

हालांकि इन समस्याओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं लेकिन ये नंबर भी किसी काम नहीं आए। लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इन पर कॉल करते रहे लेकिन फोन रिसीव करने वाला कोई नहीं है।
वहीं पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कुछ ऐसे लोगों को फॉल्ट ठीक करने के लिए लगा दिया, जिन्होंने लाइन ठीक करने या बिजली कार्य से संबंधित कोई प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है। इस हड़ताल से पहले भी अप्रशिक्षित लोगों से काम कराने के मामले सामने आए हैं लेकिन तब हादसे हुए तो इन्हीं अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। अब उन्हीं से काम कराया जा रहा है। ऐसे में यदि हादसा हुआ तो उनकी जिम्मेदारी लेने वाला भी कोई नहीं है।

अधीक्षण अभियंता बोले- कर्मचारियों को पकड़कर ले जाओ और सही करा लो बिजली
- धरना-प्रदर्शन के दौरान नेकपुर मोहल्ले का एक युवक शुक्रवार दोपहर अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार के कार्यालय में पहुंचा। युवक ने बताया कि उसके मोहल्ले में करीब पंद्रह-बीस घरों की बिजली गुल है। सप्लाई तो आ रही है लेकिन कहीं से दो फेस में करंट नहीं आ रहा है, इससे उनके घरों में समस्या हो रही है। सभी दैनिक कार्य ठप पड़े हैं। घरों में पानी तक नहीं आ रहा है। इस पर अधीक्षण अभियंता बोले कि जाओ इन कर्मचारियों को पकड़कर ले जाओ और अपनी बिजली ठीक करा लो। इस पर युवक ने उनके आगे हाथ भी जोड़े लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

इन इलाकों में बाधित रही आपूर्ति
शुक्रवार को सैदपुर विद्युत उपकेंद्र में लगातार ट्रिपिंग होती रही, इससे कस्बे के कई घरों में उपकरण फुंक गए। फैजगंज बेहटा इलाके में भी बिजली व्यवस्था खराब रही। अवर अभियंता प्रमोद राणा ने बताया कि यहां अलग से फीडर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। बिसौली के सिंगथरा गांव में एक ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है लेकिन अभी उसे ठीक नहीं कराया गया है। तमाम शिकायतें भी हो चुके हैं। कादरचौक के असरासी, भूड़ा भदरौल तीन उपकेंद्रों पर बिजली व्यवस्था बाधित रही। दातागंज में बृहस्पतिवार से बिजली नहीं आई है।

क्या कहते हैं कर्मचारी
फोटो - 12
- विभाग में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक प्रमोशन नहीं मिला। अगर सरकार हमारी मांग मान लेती तो शायद हमारे जैसे कितने कर्मचारियों को भविष्य सुधर गया होता। लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।- रामकिशोर श्रीवास्तव, जिला सचिव कर्मचारी संघ

फोटो-13
- तीन दिसंबर 2022 को एक समझौता हुआ था। कहा गया था कि कर्मचारियों की मांगों को पंद्रह दिन के अंदर पूरा कना दिया जाएगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। लगातार ऐसे ही कार्य कराया जा रहा है। मजबूरी में आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। - अतुल कुमार, सहायक अभियंता

फोटो -14
- हमारे पास साधन कम हैं लेकिन जिम्मेदारियां ज्यादा दे दी गई हैं। हमारे और सरकार के बीच कुछ बिचौलिये काम कर रहे हैं। जब सरकार काम करा रही है और वेतन भी सरकार दे रही है तो इन बिचौलियों का क्या काम। यह हमारा शोषण है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। - धीरेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ

फोटो - 15
- सभी कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ हैं। निजीकरण नहीं होना चाहिए। जो पहले समझौता हुआ था। उसके अनुसार मांगें पूरी करनी चाहिए थीं। हमारी मांगें पूरी न करना ही हमारे साथ धोखा है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी। फिलहाल यह धरना जारी है। - जापान सिंह, जिला महामंत्री संविदा कर्मचारी संघ

17 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद

17 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद

17 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद

17 बीडीएन-11)विद्युत कार्यालय पर धरने पर बैठे संविदा कर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें