बिसौली। रविवार की रात से हो रही बारिश के कारण नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इस दौरान छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली कटौती की वजह से इन्वर्टर डाउन हो गए। नगर के प्रवीण नादान ने बताया कि पूरी रात बिना बिजली के गुजारना बेहद मुश्किल हो गया है। बारिश के चलते फाल्ट के मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने कहा कि स्थिति जल्द नहीं सुधारी गई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। संवाद