फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: केबल जलने से दो दिन से बिजली ठप, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली ठप होने पर प्रदर्शन करते मोहल्ला आठ के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में दो दिन पहले केबल जलने से कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सूचना पर भी निगम कर्मियों ने केबल ठीक नहीं की। विरोध में मोहल्ले वालों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोठी वाली मस्जिद के पास लगे ट्रांसफार्मर से मोहल्ले को आ रही केबल आए दिन जल जाती है। इससे लाइन में फॉल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसको लेकर लगातार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन करने वालों में आमिर सैफी, अब्दुल गनी, फ़रमान अब्बासी, नईम अब्बासी, अयान अली, जुनैद खान, आयन गौरी, शेरबानो, कमरुददीन, मुदस्सर नूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें