फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली को विजिलेंस टीम का छापा

Fri, 09 Oct 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये से अधिक के पांच बकायेदारों के कनेक्शन काट कर केबल जब्त कर ली।
विज्ञापन

अवर अभियंता आरपी शर्मा की अगुवाई में टीम अपराह्न में घंटाघर चौराहे के पास व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीम ने इलेक्ट्रिक सामान के दो विक्रेता से बकाया वसूली को कार्रवाई शुरू की तो एक दुकानदार ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुस्से का इजहार किया। विजिलेंस इंसपेक्टर वीपी सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों दुकानदारों समेत पांच लोगों पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया होने की वजह से कनेक्शन काट दिए गए। एक अन्य बकायेदार ने मौके पर बिल की बकाया जमा कर दी।
विज्ञापन

छापामार कार्रवाई की वजह से काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछेक बकायेदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके खिसक गए। बाजार में राहगीरों की भीड़ भी लग गई। अवर अभियंता ने बताया कि कनेक्शन काटे जाते वक्त केबल भी जब्त कर ली गई है। बता दें कि विजीलेंस टीम ने इससे पहले कादरचौक क्षेत्र में असरासी में छापा मारकर बकाया वसूली को अभियान चलाया। बकाया वसूली को बिजली विभाग का अभियान अभी चार-छह दिन और चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें