फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग 100 दिन में देगा 53652 नए कनेक्शन

Wed, 19 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत विभाग के एमडी ने बैठक में दिए जरूरी निर्देश      
विज्ञापन

तीनों खंडों के लिए कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया      
विद्युत विभाग अगले 100 दिन तक जिले भर में अभियान चलाकर 53652 नए बिजली कनेक्शन जारी करेगा। विभाग के एमडी विशाल चौहान ने मंगलवार को मुरादाबाद में हुई बैठक के दौरान विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय को लक्ष्य आवंटित कर दिया है। इसके साथ ही बकाया वसूली और बिजली चोरी को अभियान जारी रखने के निर्देश भी दिए हैं।      
विज्ञापन

सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 100 दिन में सूबे में सात लाख नए बिजली कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब परिवारों से कनेक्शन की फीस किस्तों में वसूल की जाएगी। मंगलवार को मुरादाबाद में एमडी विशाल चौहान ने इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ बकाया वसूली की स्थिति के बारे में जाना। बिजली विभाग के अधिकारियों के निर्देश दिए कि जो काम चल रहे हैं उनको समय से पूरा कराया जाएगा। फैजगंज बेहटा, सैदपुर और इस्लामनगर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थिति के बारे में भी एमडी ने जानकारी ली। निर्देश दिए के पंडित दीन दयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत काम तीन महीने के भीतर पूरे कर लिए जाएं। बेवजह कोई भी काम लटका नहीं रहना चाहिए। बैठक में अधीक्षक अभियंता मधुप श्रीवास्तव, प्रथम खंड अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल और द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति के बारे में एमडी विशाल चौहान को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें