फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संविलियन विद्यालय जगत में रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 06 Nov 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं में जगत के संविलियन​ विद्यालय में बच्चों की ओर से तैयार किए रंग बिरंगे दिए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जगत। दीपावली के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय जगत में रंगोली, कला एवं क्राफ्ट और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ज्योति कुमारी और मनोरमा राठौर के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं, अपने हाथों से सुंदर क्राफ्ट तैयार किए और रंग-बिरंगे डिजाइनों से दीपों को सजाया। बच्चों की कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिरुचि विकसित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के प्रति उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सारस्वत ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद

बदायूं में जगत के संविलियन विद्यालय में बच्चों की ओर से तैयार किए रंग बिरंगे दिए। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें