फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा नहीं करने पर काटी पूरे गांव की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक(बदायूं)। छूट देने व कई योजनाएं चलाने के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किए तो विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ गया। कादरचौक के गांव धनपुरा में उपभोक्ताओं पर बिजली बकाया बढ़ने पर विभाग ने पूरे गांव की ही बिजली सप्लाई बंद कर दी। सप्लाई बंद होने पर कुछ ने बकाया जमा भी किया तो बाकियों की देनदारी के कारण उन्हें अंधेरा झेलना पड़ रहा है। विभाग ने पूरा बकाया जमा होने पर ही सप्लाई बंद रखने की ही बात कही है।
विज्ञापन

ब्लाक कादरचौक के गांव धनूपुरा के बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग की काफी देनदारी थी। चेतावनियों के बावजूद उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे थे। गांव में करीब सवा सौ बिजली उपभोक्ता है। इनमें से अधिकांश ने पुराना बिजली का बिल जमा नहीं किया है। इसके चलते रविवार को बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार के निर्देश पर गांव जाने वाली मुख्य लाइन से ही सप्लाई बंद करा दी गई। जिससे पूरे गांव में अंधेरा फैल गया है। काफी देर तक बिजली न आने पर बिज जमा न करने वाले उपभोक्ताओं ने हंगामा किया तो मामला सामने आया। उन्होंने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। अब जिन उपभोक्ताओं ने बिल को जमा कर दिए हैं वह अब सप्लाई शुरू कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। रविवार देर शाम तक बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ा गया था।
पूरे गांव की बिजली काटना गलत बात है। जिन्होंने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। उनके कनेक्शन काटे जाने चाहिए थे। - रामपाल, प्रधान पति
जिन लोगों ने अपनी बिजली का बिल जमा कर दिया है। वह लोग अपनी रसीद दिखाकर कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। जब तक बकाया भुगतान नहीं करेंगे तब तक सप्लाई शुरू नहीं की जाएगी। - अशोक कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें