फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बीते, शनिवार को ठप हुई बिजली सप्लाई अब तक चालू नहीं

विज्ञापन
इस्लामनगर-सहसवान रोड पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी सिर्फ बेहतर बिजली देने के दावे करते हैं। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि शनिवार को आंधी और बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। अब तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत वितरण खंड तृतीय के कई इलाकों में सोमवार शाम तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। लोगों का कहना है कि अधिकारी फोन रिसीव करना तक मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन

शनिवार को आंधी और बारिश के कारण बिजली लाइनों पर पोल गिरने से काफी नुकसान हुआ था। शहर समेत पूरे जिले की बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई थी। अन्य स्थानों पर तो सप्लाई अगले दिन सुचारु हो गई, लेकिन तृतीय खंड बिसौली के अंतर्गत आने वाले इस्लामनगर, नूरपुर पिनौनी, सैदपुर, बिसौली-सहसवान रोड, मौर्य बस्ती आदि इलाकों में सप्लाई चालू नहीं हो सकी। और तो और अब जेई से लेकर एक्सईएन तक उपभोक्ताओं की मोबाइल कॉल रिसीव नहीं कर रहे। भीषण गर्मी में बीच लगातार तीसरे दिन इन इलाकों में बिजली संकट के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
तृतीय खंड में अब भी कई स्थानों पर बिजली पोल और लाइन टूटी पड़ी हैं। बिजली न मिलने के कारण धान की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
-
शहर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली गुल
बदायूं। शहर में गद्दी चौक के पास ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी और यहां पास में ही पेड़ से छू रहीं बिजली लाइनों के कारण आसपास के इलाकों में सोमवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के तहत आने वाले इस इलाके में लोगों को भीषण गर्मी के बीच कटौती के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। पेड़ की छंटाई और ट्रांसफार्मर की तकनीकी कमी दूर करने के बाद सप्लाई चालू हो सकी। एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि पेड़ से लाइनें छूने के कारण खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

-
पिनौनी में खंभा टूटकर गिरा, तीन दिन में भी कोई सुनवाई नहीं
नूरपुर पिनौनी। शनिवार शाम लगभग चार बजे आंधी से कस्बे में खंभे पर बबूल का पेड़ टूटकर गिर जाने से एक मोहल्ले की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित हो गई। सूचना तुरंत ही जेई व एसडीओ इस्लामनगर को दी गई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तार बीच रोड पर पड़ा हुआ है, जिसे मोहल्ले के लोगों ने ही खतरा उठाते हुए एक साइड किया है। अधिकारियों के रवैये से गांव के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जेई व एसडीओ फोन तक रिसीव नहीं करते। यदि फोन रिसीव हो भी जाए तो संतोषजनक जवाब नहीं देते। तीन दिन तक बिजली न आने से ऐसी भीषण गर्मी में मोहल्ले में लोगों का बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें