फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरौल में बनेगा विद्युत उपकेंद्र और इंटर कॉलेज

Sat, 25 Jun 2016 11:11 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 23 मई को जिला मुख्यालय पर की गई घोषणा को अमली जामा पहनाने को डीएम ने ग्राम भूड़ा भदरौल का दौरा किया। इस गांव में 33 केवीए का बिजली उपकेंद्र और राजकीय इंटर कॉलेज बनेगा। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री की घोषणा के मद्देनजर गांव में पहुंचकर भूमि उपलब्धता को भी स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि जितनी जल्दी प्रस्ताव तैयार कर यहां से शासन को भेज दिया जाएगा उतनी ही जल्दी धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। इधर, पूर्व प्रधान दिनेश शर्मा समेत तमाम ग्रामीणों का कहना है कि गांव में उन्हें डिग्री कॉलेज की मांग रखी गई है। वे इस संबंध में डीएम से बात करेंगे और इंटर कॉलेज की जगह डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी और गांव की महिला और पुरुष मौजूद रहे।
-----
नमामि गंगा योजना से बनेंगे 571 शौचालय
कादरचौक/बदायूं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने ब्लाक कादरचौक स्थित ग्राम भूड़ा भदरौल पहुुंचकर नमामि गंगा परियोजना के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य की स्थिति और उनके उपयोग के संबंध में ग्रामीणों से रूबरू होकर जानकारी हासिल की। गंगा किनारे बसे गांवों में 571 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है जिसमें 109 शौचालयों के निर्माण को धनराशि अवमुक्त किए जाने के सापेक्ष 73 शौचालयों का निर्माण हो चुका है 36 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

-----
खुले में शौच न जाने की सामूहिक शपथ
जिलाधिकारी की प्रेरणा पर गांववासी खुले में शौच न करने को राजी हो गए। अब कोई भी खुले में शौच नहीं जाएगा। इसके लिए गांव वालों ने सामूहिक शपथ भी ली।  
-----
डीएम के आगमन की तैयारी में जुटे
कादरचौक/बदायूं। डीएम चंद्र प्रकाश त्रिपाठी का सुबह गंगा क्षेत्र के कुछ गांवों को दौरा था। अधिकारियों ने कई गांवों को इस संबंध में सतर्क कर दिया था। डीएम ने इस क्षेत्र के चार-पांच चयनित गांवों में से केवल भूड़ा भदरौल का ही दौरा किया। आसपास के अन्य गांवों के प्रधान और सचिव भी उनके अपने गांव में आने को लेकर तैयारी में लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें