फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे का शटडाउन.. और छह घंटे गुल रही शहर की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दीवाली पर लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए पावर कारपोरेशन ने कवायद शुरू कर दी है। बिजलीघरों और उपकेंद्रों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। बुधवार को नवादा सब स्टेशन पर मरम्मत का काम किया गया। इसके लिए 132 केवी सब स्टेशन पर सुबह तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था, लेकिन शहर की बिजली लगभग छह घंटे गुल रही। कई घंटे बिजली गायब होने पर अधिकारियों के फोन भी घनघनाने लगे, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किए। दोपहर लगभग दो बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ तो आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन की तरफ से 132 केवी सब स्टेशन नवादा पर मरम्मत का काम होना था। काम पूरा करने के लिए अधिकारियों ने तीन घंटे का समय तय किया था, जिसके चलते शहर की बिजली सुबह आठ बजे काट दी गई। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया, लेकिन समय अवधि के अंदर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी काम को पूरा नहीं कर पाए। मरम्मत में लगभग छह घंटे का समय लग गया। चूंकि इतनी देर तक शहर में लगातार बिजली कटौती नहीं हो रही है, इसलिए घंटा-डेढ़ घंटा तो लोगों ने इंतजार किया, लेकिन इसके बाद अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हालांकि लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किए। सुबह आठ बजे गई बिजली दोपहर लगभग दो बजे सुचारु हो सकी। एसडीओ नवादा हरिओम ने बताया कि मरम्मत कार्य की वजह से 132 केवी सब स्टेशन पर शटडाउन लिया गया था। इसके लिए सुबह आठ से 11 बजे तक का समय दिया गया, लेकिन तय समय में काम पूरा नहीं होने के कारण दोपहर में आपूर्ति चालू हो सकी।
सुबह को पानी के लिए तरस गए लोग
सुबह के समय बिजली ठप होने के कारण लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। चूंकि बिजली न होने के कारण नगर पालिका के नलकूप भी नहीं चल पाए, इसलिए तमाम इलाकों में पेयजल की सप्लाई बाधित रही। इससे दिन भर लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय आपूर्ति मिलने पर शाम को ही पेयजल की सप्लाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें