फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निर्वाचक नामावलियों का 15 अप्रैल को होगा प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अवनीश राय ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराई जाएंगी। साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया सात जनवरी से 16 मार्च 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन

दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करना और आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों/स्थलों का निर्धारण 21 फरवरी से 16 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार कराने का कार्य 17 मार्च से 13 अप्रैल तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें