फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुटें कार्यकर्ता

Sun, 06 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुटें कार्यकर्ता - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
  सहसवान विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी अरशद अली के कार्यालय पर एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसमें जोन कोआर्डिनेटर  राममूर्ति लाल ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में  जुट जाएं। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ  सत्ता में आएगी और प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती होंगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को बसपा  की नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह  से चौपट है। हाजी अरशद अली ने कहा कि  समाजवादी पार्टी के दिन गुजर गए। भाजपा का जो हाल दिल्ली और बिहार में हुआ,  उससे बुरा हाल उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से पूरी मेहनत और लगन से चुनाव की तैयारी में जुट  जाएं। कैंप में जावेद इकबाल, लेखराज जाटव, सत्यवीर सिंह, रूमाली सिंह,  गुलजार, अजहर हुसैन, शमीम खान, गुलाब सिंह, कप्तान सिंह, अनीस,   इस्लाम, मिठठू लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें