फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टूक चेतावनी, मदिरा पान किया तो जाएगी नौकरी

Mon, 05 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को स्थानीय मंडी समिति में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रथम मतदान अधिकारियों को जहां एक ओर तमाम सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की जानकारी दी वहीं दूसरी ओर उन्हें शराब आदि का सेवन न करने की चेतावनी दी। उन्होंने मतदान के दिन मतदाता सूची, मतपेटिकाएं, चुनाव सामग्री तथा मतपत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपनी प्रतिभाएं दक्षता का परिचय देते हुए चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक यह ध्यान रखें कि जिस पोलिंग पार्टी को जिस गंतव्य के लिए जाना है। उसी वाहन में बैंठे अन्य दूसरे वाहन में बैठने से ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंच सकेंगे। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने प्रथम मतदान अधिकारियों को स्टेज पर बुलाकर मतपेटिका खोलने तथा बंद करने संबंधी परीक्षा ली। जिसमें कर्मी सफल हुए। उन्होंने कहा कि कोई चुनाव अधिकारी मतदेय स्थल की रवानगी तथा वापसी के समय अपने निजी वाहन का प्रयोग कतई नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कार्मिकों को भोजन बनवाने सुविधा पहली बार
मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था की गई है। जो मतदान कर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के बाद यदि भोजन बनवाना चाहें तो भोजन सामग्री देकर बेसिक शिक्षा विभाग का मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों से नि:शुल्क भोजन बनवा सकते हैं। सभी कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव ड्यूटी अवधि में किसी रिश्तेदार, मित्र अथवा मिलने झुलने वालों का आति थ्य स्वीकार न करें और मतदेय स्थल पर ही रात्रि विश्राम अवश्य करें।

परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
प्रथम चरण के मतदान वाले ब्लाक सहसवान, इस्लामनगर एवं दहगवां में छह अक्तूबर को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होने तथा आठ अक्तूबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। जिला मुख्यालय से विकास खंड स्तर तक जाने के व्यवस्था की गई है कि दोनो तारीखों को प्रात: से ही रोडवेज बस अड्डे से ब्लाक स्तर तक जाने को मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


18 मतदान अधिकारी अनुपस्थित
सोमवार को दो हजार से अधिक प्रथम मतदान अधिकारियों को दो पोलियों में मुख्य प्रशिक्षक आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह तथा जीटीआई के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने विशेष प्रशिक्षण दिया। 18 मतदान अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। एक से पांच अक्तूबर तक होने वाले प्रशिक्षण में 22 पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने नोटिस के बाद भी उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कराई हैं। इन सभी के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें