फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चुनाव आयोग का रवैया निराशाजनक, कांग्रेस ने एसआईआर पर उठाए सवाल

विज्ञापन
एसआईआर को लेकर अपने विचार व्यक्त करते कांग्रेस के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एसआईआर प्रक्रिया लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की। कहा कि चुनाव आयोग का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। कहा कि असली मतदाताओं के नाम सूची से हटने नहीं देंगे।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत मंगलवार कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान बीएलए-वन ओमकार सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर वोटर लिस्ट से असली मतदाताओं के नाम नहीं हटने देगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का भरोसा कम हो रहा है, चुनाव आयोग का रवैया अत्यंत निराशाजनक है। ओमकार सिंह ने कहा कि आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भाजपा की छत्रछाया में काम नहीं कर रहा। आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर प्रक्रिया को वोट चोरी का हथियार बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

यदि चुनाव आयोग ने इसे नजरअंदाज किया तो यह चुप्पी कई प्रश्न खड़े करेगी। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सगर और एआईसीसी सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस असली मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाता जोड़ने की हर साजिश को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीतिक, संगठनात्मक और कानूनी तौर पर एसआईआर प्रक्रिया का सशक्त मुकाबला करेगी।
इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद, किसान कांग्रेस महासचिव गौरव सिंह राठौर और शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान सूरी ने भी संयुक्त रूप से एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां मतदाता सूची में संशोधन का कार्य चल रहा है, वहां कांग्रेस पूरी मजबूती और सजगता के साथ मौजूद रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें