फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में कमी मिलने पर एक ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत उपचुनाव के लिए जिले में खाली पड़े पदों पर दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। इसमें एक ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र में कमियां मिली। इस पर उसे निरस्त कर दिया गया। अब तीन प्रधानों और दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिले में कई ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों के पद काफी समय से खाली चल रहे हैं। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का है। ऐसे में चुनाव आयोग ने खाली पदों पर चुनाव कराने का फैसला लिया। इसके तहत 20 जुलाई तक खाली पड़े पदों पर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें खाली चल रहे तीन प्रधान पदों पर 13 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इसमें ननाखेड़ा में सात, मितरौली व बावेपुर में तीन-तीन प्रत्याशी थे, जबकि हरदत्तपुर और सिरसौल में दो-दो उम्मीदवारों ने बीडीसी पद के लिए नामांकन कराया। इसके अलावा आठ बीडीसी सदस्य पद पर एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा। 28 ग्राम पंचायत सदस्य पदों मेें से तीन पर एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। बाकी 25 जगहों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन कराया। सभी नाम निर्देशन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। इसमें दबतोरी से ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा जांच में खारिज हो गया। ऐसे में अब आठ बीडीसी और 24 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब चार अगस्त को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें