फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लान तैयार, हर बुधवार और शनिवार को 400 स्थानों पर लगेगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने पिछले दिनों 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज का फैसला लिया था। जिला स्तर पर इसका लक्ष्य निर्धारित होने के बाद अब आगेे की प्लानिंग भी तैयार कर ली गई है। 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज दी जाएगी। हर बुधवार और शनिवार को 400-400 स्थानों पर डोज देने का काम होगा, जबकि अन्य दिनों में 27 स्थानों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहे हैं। अब भी संक्रमित तो मिल रहे हैं, लेकिन टीकाकरण का कवच मजबूूत होने से संक्रमण का असर नहीं दिख रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि कौन सा वेरिएंट कब खतरनाक हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। ऐसे में बूस्टर डोज जरूरी है। अब तक सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज दे रही थी, जबकि 18 से 59 वर्ष तक के लोगों के लिए बूस्टर डोज के लिए 386 रुपये तय किए गए थे। इन लोगों को निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज लेनी थी और निजी अस्पतालों को वैक्सीन खरीदने के बाद बूस्टर डोज देनी थी। ऐसे में निजी अस्पताल आगे नहीं आ रहे थे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क देने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों निशुल्क डोज देने का काम शुरू होने के साथ जिले में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। दूसरे डोज लेने के बाद छह माह या 26 सप्ताह पूरे कर चुके लोग बूस्टर डोज ले सकते हैं। स्थानीय स्तर पर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। ऐसे में बूस्टर डोज का काम भी तेज होगा।
विज्ञापन

-
कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहे हैं। कोई भी वेरिएंट कभी भी खतरनाक हो सकता है। सरकार अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज दे र ही है। दूसरी डोज के बाद छह माह या फिर 26 सप्ताह पूरे कर चुके लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर बूस्टर डोज ले सकते हैं। जिले में 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी जानी है।
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें