बदायूं। मंडी समिति में बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। इसके चलते कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। अलापुर-उसावां रोड बंद रहेगा, वाहन डहरपुर होकर गुजरेंगे।
मतगणना के दौरान मंडी समिति स्थल पर करीब तीन कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को लगाया गया है। यहां कई थानों की पुलिस, इंस्पेक्टर और अधिकारियों को तैनात किया गया है।
मंडी समिति के अंदर और बाहर करीब 17 बैरियर लगाए गए हैं। जहां पुलिस बल को तैनात किया गया है।
-
ये रहेगा रूट डायवर्जन
फर्रुखाबाद, उसावां से बदायूं आने वाले सभी प्रकार के वाहन म्याऊ से अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कहोते हुए गुजरेंगे।
- उसहैत से बदायूं आने वाले वाहन सभी प्रकार के वाहन म्याऊ से अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कलां होकर निकलेंगे।
- ककराला से बदायूं जाने वाले सभी वाहन ककराला से अलापुर, म्याऊ, अगेसी, चिर्रा से डहरपुर कलां होकर जाएंगे।
- मझिया मोड़ से मंडी पुलिस चौकी की ओर वाहन नहीं जाएंगे, इस पर रोड पर आवागन पूर्णतया बंद रहेगा।
- पुलिस लाइन चौराहे से ओवरब्रिज होते हुए अलापुर व ककराला की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
- जेल तिराहा से डीएम चौराहा, मंडी चौकी से अलापुर व ककराला की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
- एमटी गेट नाले से डीएम चौराहा से मंडी चौकी की ओर वाहन नहीं जाएंगे
-
ये बनाए गए डायवर्जन प्वाइंट
- मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बैरियर मझिया मोड पर लगाया जाएगा। दूसरा नरऊ मोड़ पर लगाया जाएगा जिससे वाहन मंडी समिति की ओर नहीं आएंगे। उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा। एक बैरियर म्याऊ चौराहा पर लगाया है। यहां से वाहनों को म्याऊ, अगेसी और चिर्रा, डहरपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
-
ये बनाए गए पार्किंग स्थल
एक पार्किंग स्थल मंडी समिति के अंदर बनाया गया है। जहां केवल मतगणना में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों के वाहन खड़े होंगे। दूसरा पार्किंग स्थल मंडी समिति के सामने खाली पड़े खेत में बनाया गया है। जहां बदायूं विधानसभा, बिल्सी विधानसभा, बिसौली विधानसभा और सहसवान विधानसभा के प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहन खड़े होंगे। जबकि तीसरे पार्किंग स्थल अनेजा ग्राउंड में शेखूपुर विधानसभा और दातागंज विधानसभा के प्रत्याशियों और मतगणना एजेंटों के वाहन पार्क होंगे।
-
मतगणना के दौरान मंडी समिति और उसके आसपास के एरिया में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अंदर और बाहर अर्द्ध सैनिक बल, पुलिस, पीएसी तैनात की गई है। इस दौरान उसावां, अलापुर रोड बंद रहेंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी