फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सुबह सबसे पहले डालने जाएं वोट

विज्ञापन
पड़ौआ में महिलाओं से वार्ता करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने शनिवार को पड़ौआ गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि जिले में 14 फरवरी को मतदान है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिससे जिले की वोट प्रतिशत में इजाफा हो। अगर हम वोट डालेंगे तभी मनपसंद जनप्रतिनिधि चुना जा सकेगा। जो क्षेत्र में विकास कराएगा। महिलाओं से कहा कि वह सुबह सबसे पहले मतदान करने जाएं। उसके बाद घर के कार्य में लगें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) ने कहा कि सभी ग्रामीण चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिस प्रकार प्रधान को चुनने में अपनी भागीदारी निभाते हैं। उसी प्रकार अन्य चुनावों में भी अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आज ही संकल्प लें कि चाहे चुनाव के दिन कितना भी समय क्यों ना लगे वोट डालकर ही घर लौटेंगे। घर की महिलाएं सुबह सबसे पहले वोट डालें उसके बाद आकर खाना बनाएं। गांव में शांति का माहौल बनाकर रखें, मतदान के लिए सभी लोग एक दूसरे को जागरूक करते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें