फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 बसें अधिग्रहीत कीं, 25 पहले चरण के मतदान के लिए रवाना

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस की तलाश में भटकते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कई रूटों पर आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को बदायूं डिपो की 25 बसें पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा बलों को लेकर रवाना हो गईं । शनिवार को इसका सीधा असर कई रूटों पर दिखेगा। हालांकि, डिपो के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को समस्या न हो इसके मद्देनजर शेष बसों के फेरों को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा के लिए पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में 10 फरवरी को मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के लिए बदायूं डिपो की 25 बसों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। शुक्रवार को बदायूं डिपो की 25 बसें सुरक्षा बलों को लेकर मतदान वाले जिलों के लिए रवाना भी हो गईं। दूसरे चरण में 14 फरवरी को चुनाव होना है। इसके लिए भी बदायूं डिपो के पास 17 बसों की डिमांड आ गई है। चुनाव के मद्देनजर रोडवेज भी अपनी तैयारियों को पूरा कर रहा है। बसों में खिड़कियों ठीक करने के साथ मेंटीनेंस के अन्य काम भी किए जा रहे हैं। बदायूं डिपो के बेड़े में 131 निगम की और 37 अनुबंधित बसे हैं। निगम की 131 बसों में चुनाव आयोग अब तक 43 बसों को अधिग्रहीत कर चुका है। 25 बसें शुक्रवार को रवाना हो गई हैं। अन्य 17 बसें भी जल्द रवाना हो जाएंगी।
बसों के चुनाव में जाने के बाद दिल्ली रूट पर समस्या न हो इसके मद्देनजर बदायूं डिपो ने 20 बसों के फेरों में इजाफा किया है। शुक्रवार को पहले दिन खास समस्या नहीं दिखी, लेकिन शनिवार को बसों की कमी के कारण यात्रियों के सामने समस्या आने वाली है।
विज्ञापन

-
पहले चरण के लिए 25 और दूसरे के लिए 17 बसें अधिग्रहीत की हैं। 25 बसों की सुरक्षा बलों को लेकर रवानगी हो गई है। किसी रूट पर यात्रियों को कोई समस्या न हो इसके मद्देनजर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

- लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें