बदायूं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों ने बूथों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लेना शुुरू कर दिया है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने वजीरगंज क्षेत्र के बूथों को देखा ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही ग्रामीणों से भी बात की।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत बदायूं में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में जिलास्तरीय अधिकारी चुनाव संबंधी तैयारियों को पूरा करने में जुुट गए हैं। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने वजीरगंज इलाके में स्थित बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर रैंप, पेयजल व बिजली सप्लाई व्यवस्था को देखा, साथ ही संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुछ ग्रामीणों से भी बात की। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी बूथों पर जो कमियां भी उनको दुरुस्त कर दिया गया था। अब दोबारा से उनकी जांच की जा रही है, अगर कोई कमी रह गई है तो उसे तुुरंत दूर कराया जा सके ताकि मतदान के दौरान मतदाता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद