बदायूं। नवादा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में करीब सात घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह नौ बजे गायब हुई बिजली ट्रांसफार्मर और लाइन दुरुस्त करने के बाद शाम चार बजे आई। इस दौरान इलाके के लोग खासे परेशान रहे।
शहर के नवादा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में शुक्रवार सुबह नौ बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते शहर के मोहल्ला शहवाजपुर, लोची नगला, कल्यान नगर, नई सराय, नई बस्ती, टिकटगंज, चंदोखर गौंटिया समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली गायब होने से पानी की सप्लाई लड़खड़ा गई। लोगों ने फोन करके बिजली गायब होने की सूचना उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को दी। इसके बाद टीम ने 33 केवीए के ट्रांसफार्मर और लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। कर्मचारी करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई चालू हो सके। 33 केवीए लाइन और ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद शाम को चार बजे बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
जेई सचिन कुमार ने बताया कि नवादा उपकेंद्र में 33 केवीए की लाइन और ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी, जिसकी मरम्मत के लिए सप्लाई बंद करने पड़ी। फाल्ट ठीक होने पर शाम सप्लाई चालू कर दी गई। शहर में कुछ अन्य स्थानों पर भी लाइनों की मरम्मत होने है। इससे आने वाले दिनों में बिजली की कटौती हो सकती है।