फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कनुआ खेड़ा गांव की घटना

Sun, 30 Oct 2022 08:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

ग्राम कनुआखेड़ा निवासी जावित्री देवी अपने दो कमरों के मकान में अकेली रहती थी। उसके चार बेटे हैं, जिनमें दो जेल में हैं और दो बाहर रहते हैं। उसके पति अमर सिंह की चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कनुआ खेड़ा में शनिवार रात 65 वर्षीय महिला जावित्री देवी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थी। रविवार शाम जब मोहल्ले के बच्चों ने उसका शव कमरे में पड़ा देखा, तब इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

विज्ञापन


ग्राम कनुआखेड़ा निवासी जावित्री देवी अपने दो कमरों के मकान में अकेली रहती थी। उसके चार बेटे हैं, जिनमें दो जेल में हैं और दो बाहर रहते हैं। उसके पति अमर सिंह की चार साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तब से महिला अकेले ही गांव में रहकर अपना पेट पाल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार शाम मोहल्ले के कुछ बच्चे उसके घर के सामने क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तभी उनकी गेंद उछलकर महिला के घर में जा गिरी। जब बच्चे गेंद लेने गए तो उन्होंने एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा प्रदीप कुमार विश्नोई पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक, महिला की किसी धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या की गई है। महिला के हाथ की एक उंगली भी कटी मिली है, जो उसके पैरों के नजदीक पड़ी थी। माना जा रहा है कि हत्यारे से संघर्ष करते समय यह कटकर गिर गई होगी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह से उन्होंने महिला के घर में किसी को आते-जाते नहीं देखा। इससे माना जा रहा है कि उसकी हत्या शनिवार रात किसी समय की गई है। इसकी सूचना पर महिला का होमगार्ड बेटा धर्मवीर भी पहुंच गया। बाद में एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर थाने की टीमें लगाकर जल्द इसका खुलासा करने के निर्देश दिए। महिला के बेटे सत्यवीर ने गांव के ही लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें