फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बनी जल्लाद: खाना गर्म करने की बात पर पति को बेरहमी से पीटा, युवक को बेहोशी की हालत में उठा ले गई मां

Sun, 30 Oct 2022 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में युवक ने पत्नी से खाना गर्म कराने को कहा तो पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब युवक उसे बुलाने गया तो उसके सालों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कबूलपुरा मोहल्ला के रहने वाले एक युवक को पत्नी से खाना गर्म कराना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब वह बुलाने गया तो उसके सालों और पत्नी ने मारपीट कर दी। युवक को उसकी मां बेहोशी की हालत में ससुराल से उठाकर लाई। बाद में युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कबूलपुरा मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र अशरफ अली की बी ज्यारत में हलुआ-पराठा की दुकान है। शीबू के मुताबिक, 27 अक्तूबर की रात वह अपनी दुकान से मां शहनाज के घर आया था। यहां से मां ने कुछ खाना टिफिन में रखकर दिया था। वह खाना लेकर बड़ी ज्यारत पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना दे दिया। 

उससे कहा कि वह खाना गर्म कर ले, तभी वह खाना खाएगा। आरोप है कि इसी बात पर उसकी पत्नी जरीना भड़क गई और छह माह की बेटी को छोड़कर मायके अलीगंज (बरेली) चली गई।
विज्ञापन


शीबू भी उसे मनाने उसके पीछे-पीछे अलीगंज चला गया। आरोप है कि ससुराल में जरीना के भाई इशाक और भूरा ने उसके साथ खूब मारपीट की। जब उसकी मां की उससे बातचीत नहीं हो पाई तो मां भी सुबह उसकी ससुराल पहुंच गई। वहां शीबू बेहोशी की हालत में पड़ा था। 

मां उसे बेहोशी की हालत में साथ ले गई और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह कुछ ठीक हुआ तो कोतवाली पहुंचा और पत्नी, उसके भाई इशाक व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें