फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 29 Sep 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ में बच्चे लेने गई स्कूल की बस ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस क्षेत्र के गांव खंडुआ में बच्चों को लेने पहुंची थी। चालक बस को मोड़ रहा था कि पीछे आ रहीं बुजुर्ग महिला रामा (80) को टक्कर लग गई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ते देख किसी ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस ने परिजनों को शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें