दातागंज। गांव केशवपुर में एक वृद्ध ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
सोमवार की रात में हाकिम (60) ने किसी समय गांव से करीब एक किमी दूर अरिल नदी के किनारे खड़े एक पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह लोगों ने फंदे पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
गांव वालों के मुताबिक, हाकिम अविवाहित थे। अक्सर बाहर ही रहते थे। अभी एक महीना पहले ही वह गांव लौटे थे। हाकिम के भाई और भतीजे भी अलग रहते हैं। उनके पास जमीन या अन्य किसी तरह की कोई संपत्ति नही है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा। संवाद