फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग ने कछला पुल से लगाई छलांग, पुलिस कर्मियों ने बचाया

विज्ञापन
कछला गंगा घाट पर बुजुर्ग के गंगा में कूद कर जान देने का प्रयास करने के बाद मौके पर जमा भीड़।
विज्ञापन
बदायूं। कछला गंगा घाट पर बुधवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना देर किए वर्दी में ही नदी में छलांग लगा दी। करीब पांच मिनट के रेस्क्यू के बाद बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव खाता फरीदपुर निवासी वीरन सिंह (65) पुत्र वंशीलाल अपने गांव के लोगों के साथ कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। अपराह्न करीब दो बजे वह अचानक पुल की ओर चले गए और गंगा में छलांग लगा दी। उस समय सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियों के चलते घाट पर पुलिस बल तैनात था।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घटना देख ली और तत्काल नदी में छलांग लगा दी। कछला चौकी पर तैनात कांस्टेबल अंकित कुमार, मनीष कुमार और अजीत कुमार ने बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आने पर भी बुजुर्ग रोते हुए दोबारा जान देने की बात कह रहे थे। पूछताछ में उन्होंने घरेलू कलह और पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास करने की बात बताई। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

काफी देर तक समझाने के बाद बुजुर्ग को उनके भाई हरप्रसाद के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को भी बुजुर्ग का विशेष ध्यान रखने और उन्हें मानसिक रूप से परेशान न होने देने की सलाह दी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के कारण बुजुर्ग की जान बच गई। उसके बाद परिवार वालों के साथ उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें