फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के हमले में बुजुर्ग घायल, कान काटकर किया अलग

Tue, 26 May 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बंदरों को काटने से घायल हुए प्रताप सिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी में मंगलवार को बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बुजुर्ग का कान कटकर अलग हो गया, जबकि हाथ में भी गहरे घाव आए हैं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर बुजुर्ग की जान बचाई। घायल को उपचार के लिए बिल्सी नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव खैरी निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उनपर हमला बोल दिया। बंदरों ने उनके हाथ में काट लिया और कान को बुरी तरह नोच दिया, जिससे कान अलग हो गया। उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया।
परिजन आनन-फानन में घायल प्रताप सिंह को बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनके कटे हुए कान को जोड़ दिया। परिजनों के अनुसार कान में करीब 20 टांके लगाए गए हैं और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर पहले भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें