फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरनाम नगला में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव हरनाम नगला में बृहस्पतिवार की शाम एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। वहीं वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव हरनाम नगला में बीती शाम एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध मदनलाल (60) पुत्र घनेंद्र के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।कोतवाल ने बताया कि वृद्ध की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें