दुकानें लगीं, घाट न काटे जाने से आ सकती है समस्या
हलवाइयों की दुकानों में खजला और बताशे बनने शुरू हो गए हैं। इधर, पंडितों ने पूजा पाठ शुरू कर दिया है। साधु और सन्यासियों ने भी मेले में पहुंचना शुरू कर दिया है। मेले में किसी भी तरह की आग की घटना पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडियां भी पहुंच गई हैं। शौचालय और हैंडपंप आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रहीं हैं। मेला परिसर में तंबुओं की संख्या बढने लगी हैं।
कादरचौक से हटाया गया अतिक्रमण-
कादरचौक। मेला ककोड़ा को आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा कादरचौक में मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। लोगों को इस बात की हिदायत भी दे दी गई है कि वह अब सड़क पर अतिक्रमण न करें।
मेला परिसर में लगेंगे सात टावर
कादरचौक।मिनी अद्र्धकुंभ मेले में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए आकाश से भी नजर रखी जाएगी। मेला परिसर में सात टावर लगाए जाएंगे। जहां पर हर समय पुलिस के जवानों द्वारा दूरबीन से लोगों पर नजर रखी जाएगी।