अर्धनग्न हालत में मिला शव
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग बाईपास किनारे मक्का के खेत में चारा काटने गए थे। तभी उन्होंने बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर बच्चे के परिवारवाले और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। गहनता से घटनास्थल पर जांच की गई। बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया
परिवारवाले और कोतवाली पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है। सरवर मियां गरीब परिवार से है। वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बालक कैसे लापता हुआ और उसी हत्या क्यों की गई। अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।