फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से सनसनी, मक्के के खेत में मिला शव

Sat, 24 Jun 2023 09:35 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उझानी में शनिवार को लापता बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार से लापता था। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में आठ साल के बालक की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव बाईपास किनारे मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। 

विज्ञापन

 
उझानी कस्बे के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवर मियां का आठ वर्षीय पुत्र आहिल शुक्रवार से लापता था। परिवारवाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में लग गई। 

विज्ञापन

अर्धनग्न हालत में मिला शव 

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग बाईपास किनारे मक्का के खेत में चारा काटने गए थे। तभी उन्होंने बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर बच्चे के परिवारवाले और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। गहनता से घटनास्थल पर जांच की गई। बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया

परिवारवाले और कोतवाली पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है। सरवर मियां गरीब परिवार से है। वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बालक कैसे लापता हुआ और उसी हत्या क्यों की गई। अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें