फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकरा कर टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

Wed, 21 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
नीलगाय से टकरा कर टेंपो पलटा, आठ लोग घायल 
विज्ञापन
नई सड़क पर गांव भैरो नगला के पास नीलगाय से टकराने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सवारियां लेकर एक टेंपो बुधवार रात बदायूं से दातागंज की ओर जा रहा था। रास्ते में नई सड़क पर गांव भैरो नगला के पास तेज रफ्तार टेंपो नीलगाय से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में दातागंज के मोहल्ला परा निवासी मनोहर (60), उनकी तीन साल की नातिन ट्वंटी, मुड़सेना का ओमपाल (40), भूजिया निवासी ओमशंकर (30), मुकेश (29) समेत आठ लोग जख्मी हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल चार लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें