बदायूं। जिले में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। पहले दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में आठ सैंपल लिए गए, जिनकी जांच कराई गई। जांच के दौरान सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की।
जिले में सात स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद में लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर किट न होने से जांच नहीं हो पा रही थी। इससे संदिग्ध लोगों की जांच नहीं हुई। बुधवार शाम को शासन से मेडिकल कॉलेज के लिए किट उपलब्ध कराई। बृहस्पतिवार से वहां जांच शुरू हो गई। पहले दिन मेडिकल में इलाज कराने के लिए पहुंचे उझानी के चार, वजीरगंज, समरेर, बिसौली के एक-एक मरीज की जांच कराई गई। इसके अलावा शाहजहांपुर से भी इलाज कराने के लिए पहुंची एक मरीज की जांच हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग को राहत देने वाली बात यह रही कि सभी रिपोर्ट निगेटिव आयी।
पहले दिन आठ लोगों की स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। -डॉ. तहसीन, जिला सर्विलांस अधिकारी बदायूं