उझानी। गांव बसोमा में पुलिस ने जुआ के फड़ की घेराबंदी कर बुधवार शाम गांव के ही फारुख अली, पोप सिंह, कुंवरपाल, धर्मेंद्र और इकरार को 1550 रुपये और ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा अमीरगंज निवासी वीरपाल को 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खल्ली निवासी जीलान को जिरौली मोड़ के पास पुलिस ने दबोचकर तलाशी ली तो उसके पास 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिला। इसी गांव के हारुन को रेलवे लाइन के पास घूमते समय पकड़ा। तलाशी के दौरान हारुन के थैला में करीब एक किलोग्राम डोडा छिलका मिला। हारुन पर सहसवान कोतवाली में छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि सभी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। संवाद