बदायूं। ईद का चांद देखने के लिए चांद कमेटियां उत्सुक रहीं, लेकिन चांद दिखाई नहीं दिया। अब ईद बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इमाम हाजी स्वालेह अली ने बताया कि ईद का चांद न दिखने की वजह से 10 अप्रैल को ईद नहीं मनाई जाएगी। 11 अप्रैल को ईद धूमधाम से मनाई जाएगी। संवाद