इंद्रा चौक पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरें। संवाद
बदायूं। शहर में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए पांच तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अभी उनके बिजली कनेक्शन कराने का काम चल रहा है। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
यातायात पुलिस ने शहर के पांच तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनमें लालपुल तिराहा, भामाशाह चौराहा, महाराणा प्रताप तिराहा, रोडवेज चौराहा और इंदिरा चौक पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पांचों स्थानों पर कैमरे लग चुके हैं। अभी उनके बिजली के कनेक्शन कराने का काम चल रहा है। उसके बाद सभी कैमरे चालू कर दिए जाएंगे। यातायात पुलिस की ओर से इनका प्रतिमाह रिचार्ज कराया जाएगा। उसके बाद कंट्रोल रूम से सभी तिराहे-चौराहों की यातायात व्यवस्था देखी जाएगी। जैसे ही किसी तिराहे-चौराहे पर जाम लगेगा कि वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जाएगा और यातायात व्यवस्था संभाली जाएगी।
शहर के पांच तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। अभी उनके बिजली कनेक्शन कराए जा रहे हैं। जल्द ही यह कैमरे सुचारू कर दिए जाएंगे। उसके बाद पूरी यातायात व्यवस्था कैमरों से संचालित होगी।- रामसेवक राठौर, यातायात प्रभारी