फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठंड का असर ... कक्षा आठ तक के स्कूल 31 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को धूप नहीं निकलने से बढ़ी गलन,आगे भी मौसम ऐसा रहने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बुधवार को फिर दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो गया। दोपहर तक धूप के दर्शन नहीं हुए जिससे रात होते-होते गलन बढ़ गई। आने वाले दिनों में अभी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में ठंड के मद्देनजर बीएसए ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 30 दिसंबर तक का अवकाश कर दिया है। 31 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

दिसंबर में अब तक धूप खिली रहने से सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था लेकिन मंगलवार को सुबह से छाए कोहरे ने ठंड बढ़ा दी। दिन में एक बजे के करीब धूप निकली, जिससे कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते-होते वह भी बेअसर हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह के समय मुख्य मार्गों पर लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। बुधवार को तो दोपहर में भी धूप के दर्शन नहीं हुए जिससे सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। दोनों दिनों के तापमान में तो ज्यादा अंतर नहीं रहा लेकिन फिर भी बुधवार को लोगों ने ज्यादा सर्दी महसूस की। रात होने के साथ एक बार फिर कोहरे की चादर फैल गई। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरा घना होने से दृश्यता कम होगी।

इधर सर्दी के मद्देनजर डीएम मनोज कुमार की अनुमति के बाद बीएसए स्वाती भारती ने कक्षा आठ तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त, सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों को 30 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए है। 31 दिसंबर को रविवार के कारण अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


-

बेसिक के स्कूलों का अवकाश 14 तक

बेसिक के स्कूलों का शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा जो 14 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में अब बेसिक के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 15 जनवरी सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें