फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एफएलएन प्रशिक्षण से 38 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक गैरहाजिर

Sun, 14 Sep 2025 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खंड शिक्षा संसाधन केंद्र (बीआरसी) में चल रहे फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण में शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी कौशल विकसित करने के तरीके सिखाना है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक इस प्रशिक्षण से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि बीएसए के निरीक्षण में 38 शिक्षक नदारद मिले। इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीआरसी जगत में दो दिनी प्रशिक्षण चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह शनिवार सुबह प्रशिक्षण की स्थिति जानने के लिए पहुंचे। उन्हें कई शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने बताय कि अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि फिर भी सुधार नहीं दिखा तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एफएलएन कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चलाया जा रहा है। लक्ष्य है कि वर्ष 2026-27 तक प्राथमिक स्तर के सभी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और गणित की बुनियादी दक्षता मिल सके। ऐसे में प्रशिक्षण से दूरी शिक्षा के इस महत्वाकांक्षी अभियान को कमजोर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें