फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घूमते मिले सुअर, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को करीब छह स्कूलों का निरीक्षण किया। लापरवाही में उन्होंने एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने दातागंज के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर पाया कि विद्यालय परिसर में सुअर समेत अन्य जानवर घूम रहे हैं। साथ ही बाहरी व्यक्ति भी विद्यालय परिसर में जमघट लगाए बैठे थे। बीएसए के अनुसार विद्यालय की हालत देखते हुए नहीं लग रहा था कि वहां पर तीन साल में मिले 2.25 लाख रुपये का सदुपयोग किया गया, जो गबन की श्रेणी में आता है। शिक्षामित्र रामभेजी देवी, अनुदेशक निदा बी 20 अप्रैल से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिलीं। ऐसे में अनुपस्थित दिनों का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए। वहीं अनुदेशक शादाब हुसैन तहसील से संबद्ध बताए गए लेकिन इस संबंध में अभिलेख नहीं मिले। लापरवाही में बीएसए ने प्रधानाध्यापक सत्यवीर को निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें