फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटकर स्कूटी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दहगवां कस्बे में शुक्रवार रात 11 वीं के छात्र की स्कूटी दो बदमाश लूट ले गए।
विज्ञापन

दहगवां के सराफ शरद गुप्ता का पुत्र हर्षित गुप्ता कक्षा 11 का छात्र हैं। वह शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे समसपुर कूबरी दिशा से दहगवां अपने घर स्कूटी से दूध लेकर आ रहा था। कस्बे से पहले सुनसान सड़क पर किसी ने उसकी स्कूटी के सामने साइकिल डाल दी। इससे स्कूटी गिरते ही हर्षित गिर गया। इस बीच किसी ने उसकी पिटाई कर दी। दूसरा व्यक्ति उसकी स्कूटी ले भागा, बाद में दूसरा आरोपी भी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस आई और साइकिल कब्जे में ले ली। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें