फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में तो नहीं बंट रही पर पोर्टल पर खूब अपलोड हो रही यूनिफॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार की तरफ से जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए काफी पहले यूनिफॉर्म के लिए बजट दिया गया था, जिसके बाद में विभाग की तरफ से सभी स्कूलों के एसएमसी के खातों में यूनिफॉर्म बंटवाने के लिए बजट भेज दिया गया था। महीने दर महीने बीत जाने के बाद भी अब तक अधिकतर छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म नहीं मिल सकी है, जबकि शासन की ओर से मिली तिथि भी निकल चुकी है। शासन ने जब इस ओर सख्ती दिखाई तो विभाग ने पोर्टल पर 40 प्रतिशत से अधिक यूनिफॉर्म का वितरण दिखा दिया है, जबकि हकीकत में तमाम स्कूलों में स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटी ही नहीं गई। इसका खुलासा तब हुआ जब बीएसए के निरीक्षण में भी कई स्कूलों में यूनिफॉर्म का वितरण न होना सामने आया।
विज्ञापन

शिक्षा के नए सत्र को शुरू हुए सातवां माह चल रहा है, लेकिन कोरोना के कारण अब तक स्कूल, कॉलेज नहीं खुल सके हैं। इसकी वजह से पढ़ाई भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा ही है, लेकिन तमाम जगह ऐसी हैं जहां पर नेटवर्क, तो कहीं पर फोन न होने की समस्या आड़े आ रही है। इसको लेकर शासन की ओर से स्कूल, कॉलेजों को खोलने पर विचार चल रहा है। दूसरी ओर शासन की तरफ से परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म के वितरण के निर्देश कोरोना काल के दौरान दिए गए थे। शासन की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग को यूनिफॉर्म वितरण के लिए 32 करोड़ रुपये दिया गया था जो अगस्त तक बांटी जानी थी, लेकिन तय समय पर यूनिफॉर्म का शत प्रतिशत वितरण नहीं किया गया। इसके बाद शासन ने इसकी तिथि बढ़ाते हुए 30 सितंबर तक यूनिफॉर्म वितरण के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक जनपद के तमाम स्कूलों में वितरण नहीं हो सका है। इसका खुलासा भी बीएसए द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण में हो चुका है। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने जब पिछले दिनों स्कूलों का निरीक्षण किया तो उन्हें प्राथमिक विद्यालय उघैनी, बरचऊ, कटिन्ना, प्राथमिक विद्यालय गौरामई, पसेई आदि में यूनिफॉर्म का वितरण नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने संबंधितो से स्पष्टीकरण भी मांगा।
वास्तविकता तो ये है कि बीएसए के निरीक्षण में भले ही कुछ स्कूलों में ऐसा मिला हो लेकिन असलियत में तमाम स्कूलों में अभी तक यूनिफॉर्म का वितरण नहीं हो सका है लेकिन पोर्टल पर 40 प्रतिशत वितरण कर फर्जीवाड़ा दर्शा दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द से जल्द बच्चों तक पहुंचाए यूनिफॉर्म
बीएसए ने पिछले दिनों स्कूलों के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे पांच-पांच की संख्या में बच्चों को स्कूल बुलाकर यूनिफार्म का वितरण कर सकते है या फिर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी यूनिफॉर्म वितरित कराई जा सकती है।
हां, ये बात सही है कि कई स्कूलों यूनिफॉर्म का वितरण नहीं हुआ है। उनसे जवाब मांगा गया था। उन्होंने बताया कि अभी यूनिफॉर्म सिल नहीं पायी है। जैसे ही सिल रही है, उसका वितरण कराया जा रहा है। दो-तीन दिन में फिर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। फिर स्थिति साफ हो जाएगी। उसके बाद में आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें