डायट परिसर के एक कक्ष में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना काल के कारण अंतर्जनपदीय ट्रांसफर प्रक्रिया पर शासन ने रोक लगा दी थी, अब शासन ने दोबारा अंतर्जनपदीय ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू किया है। इसके तहत शिक्षकों की काउंसलिंग डाइट परिसर में शुरू हुई है। इसमें 143 शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत जिले से 1476 शिक्षकों ने फरवरी में आवेदन किया था। जिसमें काउंसलिंग के दौरान 310 शिक्षकों के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। शेष 1166 शिक्षकों के आवेदनों को विभागीय वेबसाइट पर फॉरवर्ड कर दिया गया था। जिन शिक्षकों के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था। उनको आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। लेकिन उसी बीच कोविड-19 की वजह से सभी कुछ रुक गया। वहीं शासन ने अब इस प्रक्रिया को दोबारा से शुरू किया है। उसके तहत बरेली से आए सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा एसएन सिंह की अध्यक्षता में आयी 143 शिक्षकों आपत्तियों का निस्तारण किया। वही बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि कुल 143 शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर आपत्तियां दाखिल की थी। उनकी समस्याओं को सुना गया है। और उसका निस्तारण एडी बेसिक ने किया है।