फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में आज से होंगे एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बने राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी बायो वर्ग के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर मंगलवार को कॉलेज प्रशासन की तरफ से मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। उसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी गणित वर्ग के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसको लेकर 26 अगस्त को सूची जारी की गई है। उसके आधार पर छात्राओं के एडमिशन लिए जा रहे हैं। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन बताया कि अब बीएससी (बायो वर्ग) के प्रथम वर्ष में एडमिशन लेने के लिए मंगलवार को सूची जारी की जाएगी। जो कॉलेज में चस्पा कर दी जाएगी। उसके आधार पर छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। लिस्ट चस्पा होने के बाद में जिन छात्राओं के नाम उसमें शामिल होंगे। वह छात्राएं काउंसलिंग के समय अपने मूल शैक्षणिक अभिलेखों के साथ में कॉलेज में उपस्थित होंगी। काउंसलिंग के बाद प्रवेश की संस्तुति होने के बाद प्रवेशार्थी को प्रवेश शुल्क महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध फीस डिपोजिट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। किसी भी अन्य माध्यम से प्रवेश फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें