फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बालिकाओं को आगे बढ़ाने के तमाम जतन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाने की तैयारी है। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2020-21 में कॉलेज में शासन स्तर से एक अनुभाग तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद यहां कक्षा छह में प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में इंग्लिश मीडियम कक्षाएं चलने की वजह से अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला कराने को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वालों के अभिभावकों से फीस के नाम पर स्कूल-कॉलेज संचालकों द्वारा मोटी रकम वसूली जाती है। वहीं, अभिभावक भी मजबूरन स्कूल-कॉलेजों में फीस जमा करते हैं। कान्वेंट स्कूलों का प्रभाव सरकारी स्कूल-कॉलेजों में देखने को मिलता है। इसको लेकर शासन बेहद गंभीर है। ऐसे में अभिभावकों की रुचि कान्वेंट स्कूलों की तरफ से कम करने के लिए सरकारी स्कूलों में भी सीबीएसई की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने की तैयारी की है। इसके तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा छह में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जीजीआईसी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन की तरफ से पहली बार में 40 सीट दी गई है जिस पर शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए एडमिशन होंगे।
एडमिशन से लेकर पढ़ाई तक है निशुल्क
जहां कान्वेंट स्कूलों में एडमिशन से लेकर पढ़ाई तक के लिए अभिभावकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। वहीं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम से शुरू होने वाली कक्षा में एडमीशन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में अभिभावकों की जेब पर कोई भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
कक्षा छह में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की जा रही है। पहले सत्र में इसमें अधिकतम 40 एडमिशन हो सकते हैं। पहली बार अंग्रेजी माध्यम से कॉलेज में पढ़ाई होगी। निसंदेह इससे बालिकाओं के शैक्षिक स्तर में भी काफी सुधार होगा।
विज्ञापन

- अल्पना कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें