फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लो.....जाग गया शिक्षा महकमा, जारी किया सत्र परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद में आखिरकार बेसिक शिक्षा विभाग जाग गया। इसके बाद में आनन फानन मेें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके तहत बुधवार से सत्र परीक्षाएं शुरू की जाएंगी जो 28 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

इस बार विभाग अन्य कामों में इतना व्यस्त हो गया कि परिषदीय स्कूलों में होने वाली सत्र परीक्षा ही कराना भूल गया। इसको लेकर अमर उजाला ने 20 फरवरी के अंक में खबर को प्रकाशित किया था, जिसके बाद में विभाग की नींद टूटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने आनन फानन में परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का हाल जगजाहिर है। यहां पर अधिकांश अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक अपने दायित्वों का निर्वाहन ठीक तरीके से नहीं करते हैं। यही वजह है कि स्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को शिक्षा का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि शासन की तरफ से हर सरकारी किताब में समय सारणी दी गई है। इसमें साफ दर्शाया गया है कि शिक्षकों को किस माह तक कौन-कौन सा पाठ पढ़ाना है। साथ ही यह भी अंकित है कि किस माह में सत्र परीक्षा, अर्द्धवार्षिक और कब वार्षिक परीक्षा होनी है, लेकिन यहां पर अधिकांश शिक्षक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं दिखाते हैं, जिसकी वजह से समय में पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती है। हालांकि कागजों में यह पढ़ाई नियमानुसार चलती रहती है।
विज्ञापन

दूसरी सत्र परीक्षा कराने के लिए तिथि डायट प्राचार्य की तरफ से जारी कर दी गई है। इसी के अनुसार परीक्षा होगी। सभी बीईओ के माध्यम से शिक्षकों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

- रामपाल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें