बदायूं। आगामी 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दो पालियों में होगी। प्रथम पाली के लिए शहर में 15 सेंटर बनाए गए हैं, जबकि दूसरी पाली के लिए सात सेंटर बने हैं। परीक्षा के दौरान कोई भी शिक्षक, केंद्र व्यवस्थापक से लेकर तैनात मजिस्ट्रेट तक एंड्रायड मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेगा।
जिले में 22 दिसंबर को होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारियां शुुरू कर दी हैं। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे,
कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस, एंड्रायड मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शासन ने परीक्षा केंद्रों पर और अधिक सख्ती करते हुए शिक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट तक के एंड्रायड मोबाइल उपयोग करने पर वैन लगा दिया है। वहीं डीआईओएस राममूरत ने बताया कि टीईटी परीक्षा की पहली पाली के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 8406 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जबकि दूसरी पाली में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 4146 परीक्षार्थी पंजीकृत है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े 12 बजे से शुुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी।