बदायूं। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रदूषण हटाओ रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राएं मुंह पर मास्क लगाए हुए थीं। उनके हाथों में प्रदूषण हटाओ, पर्यावरण बचाओ संबंधी तख्तियां थीं। जिन पर पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण हटाओ संबंधी नारे लिखे थे। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कॉलेज परिसर से शुरू होकर रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। प्रधानाचार्या ने प्रदूषण से होने रही समस्याओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रदूषण की वजह से पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचा है। लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी लोग प्रदूषण से सबक लेना नहीं चाहते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमको कार्य करना होगा। यह रैली एनएसएस प्रभारी अमिता आलोक के निर्देशन में निकली गई। इस दौरान छात्राओं में अंशिका, अंशुल, मनु, खुशी, सृष्टि आदि मौजूद रहीं।